शनिवार, 13 दिसंबर 2008

प्रज्ञा के परिवार ने आरोप लगाया था कि एटीएस ने उन्हें गत 23 अक्टूबर को गिरफ्तार नहीं किया था, जैसा की रिकार्ड में दर्ज है, बल्कि उससे दो सप्ताह पहले ग

मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधी दस्ते द्वारा गिरफ्तार करने के बाद कुछ समय के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। साध्वी के वकील गणेश सोवानी ने कहा, 'उन्हें गुर्दे की पथरी की समस्या है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें तकलीफ हुई थी।' उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के बाद प्रज्ञा को मध्य मुम्बई के निजी अस्पताल में स्थानांतरित करना पड़ा। बाद में उन्हें जसलोक अस्पताल ले जाया गया। सोवानी ने साध्वी के अस्पताल में भर्ती होने से जुड़ी विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया। प्रज्ञा के परिवार ने आरोप लगाया था कि एटीएस ने उन्हें गत 23 अक्टूबर को गिरफ्तार नहीं किया था, जैसा की रिकार्ड में दर्ज है, बल्कि उससे दो सप्ताह पहले गिरफ्तार किया था। सोवानी ने कहा कि एटीएस द्वारा गैरकानूनी रूप से हिरासत में रखने की शिकायत के साथ प्रज्ञा बाम्बे उच्च न्यायालय में जाएंगी। मालेगांव विस्फोट मामले में अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रज्ञा अब न्यायिक हिरासत में है।

कोई टिप्पणी नहीं: