मंगलवार, 29 अक्तूबर 2013

साहित्यकार राजेंद्र यादव का सोमवार देर रात निधन

 हिंदी के प्रमुख साहित्यकार राजेंद्र यादव का सोमवार देर रात निधन हो गया। वह 84 साल के थे। फिलहाल उनका शव दिल्ली के मयूर विहार स्थित उनके घर पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, लंबे समय से बीमार चल रहे राजेंद्र यादव की सोमवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें घर के पास ही स्थित अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
राजेंद्र यादव हिन्दी साहित्य का एक मजबूत स्तंभ थे। उन्हें मौजूदा दौर में हिन्दी साहित्य की कई प्रतिभाओं को सामने लाने का श्रेय जाता है। उनके निधन से हिन्दी साहित्य जगत में शोक की लहर फैल गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: